लखनऊ, अक्टूबर 16 -- Lucknow News: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में मशाल जुलूस निकाला गया। लखनऊ विश्वविद्यालय से शुरू हुआ जुलूस परिवर्तन चौक तक पहुंचा। एनएसयूआई उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने इसमें हिस्सा लिया और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग उठाई। जुलूस में शामिल छात्र-छात्राओं ने अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान आर्यन मिश्रा ने कहा कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मशाल जुलूस में लखनऊ विश्वविद्यालय एनएसयूआई के पूर्व इकाई अध्यक्ष राणा सुधांशु शर्मा, शान गनी, हर्षिता यादव, सौरभ तिवारी, तुषार वर्मा, हर्षित शुक्ला, फराज और राजवीर समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी...