लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: काकोरी। काकोरी के लालता खेड़ा में मंगलवार सुबह मजदूर आकाश कुमार (25) ने मकान में पंखे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि घुरघुरि तालाब चौकी क्षेत्र के लालताखेड़ा निवासी आकाश मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह परिजनों ने आकाश को पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटका पाया। आकाश को फांसी पर लटका देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को को फंदे से उतारा। इंस्पेक्टर ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि पारिवारिक कलह के चलते आकाश ने आत्महत्या की है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...