वरिष्ठ संवाददाता, जून 22 -- Lucknow Fire Tragedy: लखनऊ के अलीगंज में तीन मंजिला इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत हो गई। अचानक लगी आग ने पूरी इमारत को कब्जे में ले लिया। इस दौरान बिल्डिंग में फंसे लोग मदद की गुहार लगाते रह गए। जब तक कोई बचाने के लिए पहुंचता तब तक पूरी इमारत राख हो चुकी थी। हादसा इतना भयावह था कि कई छात्रों ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी। घटना इसती भयावह थी कि आपबीती बताते हुए भी लोग सहम जा रहे हैं। पापा मुझे बचा लो...बस इतना ही कह पाया और घर का एक इकलौता चिराग बुझ गया। आलमबाग बस स्टैंड के पास रहने वाले सरकारी कर्मी प्रभुजोत का बेटा सुखमनी (24) चार वर्षों से कंपनी में काम कर रहा था। कल ही बेटे ने पिता को हैप्पी फादर्स डे विश किया था और आज बच्चा ही नहीं बचा। पिता ने बताया दोपहर बाद करीब ढाई बजे सुखमनी की मोबाइल प...