Lucknow Fire Live Updates: लखनऊ में भीषण आग से 14 की मौत, दौरा बीच में रद्द कर वापस लौट रहे CM योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली, जून 22 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक इमारत में भीषण आग लग गई। इमारत में स्थित कोचिंग संस्थान में लगी इस आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौके पर 14 दमकल वाहन और हाइड्रोलिक सीढ़ी से लैस गाड़ियां पहुंचीं। आग लगने के बाद कई लोग इमारत से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने कहा कि फंसे हुए व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता है। घने धुएं के कारण बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है, जिसके चलते अग्निशमन कर्मियों ने बगल की इमारत की दीवार तोड़कर अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.