संवाददाता, अप्रैल 22 -- लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 से 22 माइनर डिग्री कोर्स शुरू किए जाएंगे। जिसे विद्यार्थी अपने मुख्य स्नातक पाठ्यक्रम के साथ अतिरिक्त योग्यता के लिए चुन सकेंगे। यूजी छात्र दूसरे वर्ष से माइनर डिग्री कोर्स शुरू कर सकते हैं। यह माइनर डिग्री कार्यक्रम कुल 20 क्रेडिट के होंगे। स्नातक स्तर पर इसमें कुल पांच पेपर शामिल किए गए हैं। यह बातें कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने मंगलवार को उमा हरिकृष्ण अवस्थी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। प्रेस वार्ता में प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर अनित्य गौरव ने माइनर डिग्री कोर्स के बारे में बताया कि कला, विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन और इंजीनियरिंग समेत अन्य संकायों की ओर से कुल 22 कोर्स शुरू हो रहे हैं। अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. अरविंद मोहन, परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी, क...