नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- LSG vs GT Match LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में कोई बदलाव कप्तान गिल ने नहीं किया है। लखनऊ ने भी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं। लखनऊ की टीम को शुरुआत अच्छी नहीं मिली। दूसरे ही ओवर में मिचेल मार्श आउट हो गए। ऋषभ पंत पांचवें ओवर में चलते बने। वे 18 रन बना सके। तीसरा झटका एलएसजी को एडेन मारक्रम के रूप में लगा, जो 30 रन बनाकर आउट हुए। आयुष बदोनी सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। निकोलस पूरन और अब्दुल समद भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। लखनऊ ने अपने...