नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- LSG vs GT Match LIVE Score: लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमें जीत के रथ पर सवार हैं। लखनऊ ने अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं, जबकि जीटी ने आखिरी मैच में दिल्ली को हराया हुआ है। दोनों टीमें 2022 से आईपीएल खेल रही हैं, जिनमें से गुजरात टाइटन्स तो चैंपियन भी बन चुकी है, जबकि लखनऊ की टीम दो बार प्लेऑफ्स में पहुंची है, लेकिन फाइनल से अभी भी दूर है। LSG vs GT Head to head रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 4 मुकाबले गुजरात टाइटन्स ने जीते हैं और 3 बार जीत लखनऊ सुपर जायंट्स को मिली है। लखनऊ की टीम आज जीती तो मुकाबला बराबरी का हो जाएगा।Lucknow vs Gujarat LIVE Scorecard लख...