नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- LSG vs GT Match Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में घर पर लगातार दूसरी हार झेली है। बीच में दो मैच जरूर लखनऊ ने घर से बाहर खेले और जीते, लेकिन सीजन का पहला मैच और अब चौथा मैच लखनऊ में खेला, जिसमें हार मिली। गुजरात टाइटन्स के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य था, जिसे जीटी ने शुभमन गिल और जोस बटलर के अर्धशतकों के दम पर 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। गुजरात टाइटन्स की ये इस सीजन लगातार दूसरी जीत है। प्रसिद्ध कृष्णा ने जीटी के लिए 4 विकेट निकाले। प्लेयर ऑफ द मैच भी वही रहेंगे। लखनऊ सुपर जायंट्स वर्सेस गुजरात टाइटन्स आईपीएल 2026 मैच आज लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आईपीएल 2026 के 19वें लीग मैच में गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.