LSG के खिलाफ RR का करो या मरो मुकाबला, क्या होमग्राउंड में जीत का खाता खोल पाएंगे रॉयल्स?
जयपुर, मई 18 -- राजस्थान रॉयल्स को अगर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी धुंधली उम्मीदों को बरकरार रखना है तो उसे अपने दोनों आखिरी मुकाबले जीतने होंगे। टीम अपने पिछले तीनों मुकाबले हार चुकी है। अब उसका अगला मुकाबला मंगलवार को अपने होम ग्राउंड जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जॉइंट्स के खिलाफ है। इस करो या मरो मैच में जीत हासिल करने के लिए उसे खेल के हर विभाग में सुधार करना होगा। राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने में पूरी तरह नाकाम रही है। इस सीजन में उसने अपने होमग्राउंड में एक भी मैच नहीं जीता है। अब आईपीएल 2026 में जयपुर में होने वाला उसका आखिरी मैच उसके लिए करो या मरो जैसा बन गया है। राजस्थान रॉयल्स इसके बाद लीग चरण के अपने अंतिम मैच में 24 मई को मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। राजस्थान रॉय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.