नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- LPU यानी लवली प्रोफेशल यूनिवर्सिटी में जारी बवाल पर कॉकरोच जनता पार्टी ने चुप्पी तोड़ दी है। पंजाब स्थित विश्वविद्यालय में हिंसा का जिम्मेदार अभिजीत दीपके ने बाहरी लोगों को बताया है। उन्होंने कहा है कि कैंपस में पहुंचकर बाहर के लोगों ने तोड़फोड़ की है। एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी में परीक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं। साथ ही अस्थायी रूप से क्लासेज पर भी रोक लगा दी गई है। दीपके ने लिखा, 'कई लोग छात्रों पर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन बाहरी लोगों ने एलपीयू में घुसकर उत्पात मचाया है।' उन्होंने लिखा, 'बाहरी लोगों को कैसे यूनिवर्सिटी में आकर उत्पात मचाने दी गई। कई छात्राओं ने इन बाहरी लोगों के चलते असुरक्षित होने और डरने की बात कही है।' उन्होंने कहा, 'छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। पंजाब पुलिस जांच करे और ज...