नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- LPG Price Today: इस महीने की शुरुआत में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था। तब दाम को अलग-अलग शहरों में 62 रुपये से 72 रुपये तक बढ़ा दिया गया था। हालांकि, उसके बाद से दाम स्थिर बने हुए है। वहीं, घरेलू सिलेंडर की बात करें तो यहां आखिरी बार दाम जून के महीने में बढ़ा था। तब सरकार ने 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का रेट 29 रुपये तक बढ़ाया था। आइए जानते हैं कि किस शहर में आज रविवार को घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर का कितना रेट है।दिल्ली से मुंबई तक क्या है रेट (LPG Cylinder Price Today) आज रविवार को घरेलू सिलेंडर का रेट राष्ट्रीय राजधानी में 942 रुपये है। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम 2810 रुपये है। कोलकाता में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर का रेट 968 रुपये और 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर का रेट 2954 रु...