नई दिल्ली, मार्च 27 -- LPG Price Today: मध्य पूर्व में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच India में एलपीजी को लेकर हलचल तेज हो गई है। किचन गैस की मांग बढ़ने और सप्लाई पर दबाव के कारण सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। दूसरी ओर 1 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव भी होने वाले हैं। ऐसे में आम लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है, क्या आने वाले दिनों में LPG सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे?सप्लाई संकट से निपटने के लिए सरकार के सख्त कदम गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने मार्च में कई अहम फैसले लिए हैं। घरेलू सिलेंडर की बुकिंग पर पहले 21 दिन का लॉक-इन लागू किया गया, जिसे बाद में शहरी क्षेत्रों में बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया। इसका मकसद सीमित सप्लाई को संतुलित करना है ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक गैस पहुंच सके...