नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- LPG Price Today 9 April: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद देश में Liquefied Petroleum Gas यानी LPG, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। बता दें एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू उपयोग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में फिलहाल करीब 913 रुपये है। जबकि, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 2078.5 रुपये।एलपीजी की सप्लाई पर क्या कह रही सरकार दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए पूरे संकट के दौरान सप्लाई को लगातार बनाए रखा है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं। एएनआई ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी सुजाता शर्मा के हवाले से बताया ह...