नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- LPG Price 1 October: त्योहारी सीजन से पहले आज महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका लगा है। 1 अक्टूबर को होने वाले बदलावों में एक बड़ा बदलाव कमर्शियल सिलेंडर के रेट को लेकर हुआ है। बेंचमार्क दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर आज से 62.50 रुपये महंगा मिलेगा। दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर पिछले महीने सितंबर में 9.50 रुपये महंगा होकर 2747.50 रुपये का हुआ था। अब आज 1 अक्टूबर को 62.50 रुपये महंगा होकर 2810 रुपये का हो गया है। जबकि, पटना में यह सिलेंडर 71.50 रुपये महंगा हुआ है। इसके साथ ही लेह से कन्याकुमारी और अहमदाबाद से पूर्वोत्तर राज्यों तक 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस की कीमत में में कोई बदलाव नहीं हुआ है।मुंबई, चेन्नई में कितना हुआ महंगा इंडियन ऑयल पर दिए गए नए...