नई दिल्ली, जुलाई 27 -- LPG Price: 1 अगस्त 2026 को एलपीजी सिलेंडर के रेट बदल सकते हैं। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां IOCL, HPCL और भारत पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के रेट अपडेट करती हैं। कभी-कभी विशेष परिस्थितियों में महीने के बीच में ही रेट अपडेट हो जाते हैं। ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हो गया। दिल्ली में इसकी कीमत 853 रुपये से 913 रुपये पर पहुंच गईं। 7 जून को एक बार फिर से महंगाई की मार पड़ी और घरेलू सिलेंडर 29 रुपये और बढ़े , दिल्ली में यह सिलेंडर 942 रुपये का हो गया। कुल मिलाकर इस साल अब तक घरेलू LPG सिलेंडर 89 रुपये महंगा हो चुका। युद्ध के बीच ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 994 रुपये बढ़े। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल 2930 रुपये का है। जुलाई में दाम घटने बाद यह स्थिति आई। इसस...