हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 15 -- राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर से गैस नहीं मिलने की शिकायत राज्य मुख्यालय को भी मिलने लगी है। इसमें कई अस्पतालों में गैस किल्लत के अलावा जीविका दीदियों की रसोई को भी संकट से जूझना पड़ रहा है। कई लोगों की शिकायत है कि हेल्पलाइन नंबर काम ही नहीं कर रह है। उधर, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद राज्य सरकार ने 100 शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों को निर्देश दिया है। उन्हें इन शिकायतों की विस्तृत जानकारी भेजी गयी है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों की यह भी शिकायत थी कि राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर लग ही नहीं रहा था।अस्पतालों में गैस संकट पर तत्काल कार्रवाई होगी इस क्रम में राज्य सरकार की ओर से जीविका समेत कहीं भी गैस की किल्लत होने पर स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने का निर्देश दिय...