लखनऊ, मार्च 13 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में एलपीजी की किल्लत से हाहाकार मचा है। गुरुवार को गैस एजेंसियों पर भारी भीड़ रही, लेकिन कंपनियों का सर्वर ठप होने और केवाईसी की अनिवार्यता से बुकिंग और डिलीवरी ठप हो गई। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कमर्शियल सप्लाई बंद होने से होटल, ढाबे और टिफिन सर्विस बंदी की कगार पर हैं।रेस्टोरेंट में डीजल वाले चूल्हे की तैयारी निगोहा कस्बे के क्लासिक रेस्टोरेंट के मालिक अंशुल त्रिवेदी ने बताया कि उनके पास एक सिलेंडर बचा है जिसके सहारे चाइनीज चाय काफी की बिक्री बंद करके केवल खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इलेक्ट्रिक चूल्हे के लिए संपर्क किया गया तो वो भी नहीं मिल पा रहा अब आगे लकड़ी के चूल्हे का ही सहारा लेना पड़ेगा। मोहनलालगंज कस्बे के होटल मालिक शिवप्रकाश गुप्ता ने बताया कि गैस सिलेंडर न मिलने से उनके यहां पूर्णतया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.