नई दिल्ली, मई 26 -- एलपीजी (LPG) छोड़कर पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) अपनाने वाले उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। सरकार ने ऐसे उपभोक्ताओं को एक खास विकल्प दिया है, जिससे उनका पुराना LPG कनेक्शन सुरक्षित रहेगा। पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री ने निर्देश दिया है कि जो उपभोक्ता एलपीजी से पीएनजी में शिफ्ट हुए हैं, वे एक ट्रांसफर वाउचर हासिल कर सकते हैं। यह ट्रांसफर वाउचर तब काम आएगा अगर उपभोक्ता ऐसे इलाके में जाकर रहने लगता है, जहां पाइप्ड गैस का इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इस ट्रांसफर वाउचर की मदद से उपभोक्ता अपने LPG कनेक्शन को फिर से पा सकता है। सरकार की इस कवायद का मकसद पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और कुछ खास परिस्थितियों में LPG का रुख करने की प्रक्रिया का आसान बनाना है। ट्रांसफर वाउचर से क्या होगा फायदाकेंद्र सरकार ने 25...