नई दिल्ली, मार्च 30 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुल प्रहलादपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की एलपीजी के छोटे सिलेंडर से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका 32 वर्षीय पूनम अपने पति 35 वर्षीय सुरेश और दो मासूम बच्चियों (उम्र 2 और 4 वर्ष) के साथ पुल प्रहलादपुर स्थित डीडीए फ्लैट में रहती थी। सुरेश एक निजी कंपनी में काम करता है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों के बीच झगड़े होते थे, जिनका मुख्य कारण पारिवारिक मतभेद बताया जा रहा है। पूनम सुरेश के परिवार को पसंद नहीं कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.