नई दिल्ली, जून 24 -- हाल के महीनों में गैस सिलेंडर बुकिंग को लेकर कई बड़े बदलाव हुए हैं। अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के दौरान एलपीजी को लेकर ढेरों नए नियम लागू किए गए हैं। इनमें 25 दिन और 45 दिन की बुकिंग अवधि के नियम भी शामिल हैं, जबकि ताजा नियम 30 दिन से 90 दिन की एलपीजी-पीएनजी कनेक्शन प्रोटोकॉल से जुड़े हैं। इन नियमों का मुख्य उद्देश्य एलपीजी पर निर्भरता कम करना, सप्लाई संकट से निपटना और कालाबाजारी पर रोक लगाना है। सरकार और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 'एक घर, एक गैस कनेक्शन' की नीति पर जोर दिया है, जिसे 'कोई डबल कनेक्शन नहीं' के नाम से भी जाना जाता है।30 दिन का नया नियम क्या है यह नियम एलपीजी और पीएनजी दोनों तरह के ग्राहकों पर लागू होता है। 25 मई, 2026 को सरकार ने लिक्विफायड पेट्रोलियम गैस (LPG) के लिए नियम को संशोधित किया। इसके तहत, मोदी...