नई दिल्ली, मार्च 22 -- LPG Latest Price: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे भारत के रसोई गैस (LPG) बाजार पर दिखने लगा है। होर्मुज जलडमरूमध्य के जरिए होने वाला व्यापार लगभग ठप पड़ गया है, जिससे सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है। भारत अपनी घरेलू जरूरतों का करीब 60% LPG आयात करता है, और इसमें से लगभग 90% सप्लाई मध्य पूर्व से इसी रास्ते होकर आती है। ऐसे में हालात बिगड़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।कहां किस रेट पर मिल रहा LPG सिलेंडर, चेक करें रेटशहर - घरेलू LPG (Rs.) - कमर्शियल LPG (Rs.) नई दिल्ली - Rs.913 - Rs.1,884.50 मुंबई - Rs.912.50 - Rs.1,836 कोलकाता- Rs.939 - Rs.1,988.50 चेन्नई- Rs.928.50 - Rs.2,043.50 हैदराबाद- Rs.965 - Rs.2,105.50 लखनऊ- Rs.950.50 - Rs.2,007 बेंगलुरु- Rs.915.50 - Rs.1,958 पटना- Rs.1,002.50 - Rs....