LPG सिलेंडर के आज के रेट, पटना से दिल्ली तक कहीं कुछ बदला तो नहीं?
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- LPG Price Today: आज 4 अगस्त को देश में सबसे महंगा घरेलू सिलेंडर Rs.1,179 का लेह में है, जबकि सबसे सस्ता सिलेंडर Rs.941.50 का मुंबई में है। अगर कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो लेह में ही सबसे महंगा है और इसकी कीमत 3376.50 रुपये है। जबकि, मुंबई में यही नीला वाला 19 किलो का सिलेंडर 2,691.50 रुपये में मिल रहा है। देश में सबसे सस्ते और सबसे महंगे कमर्शियल सिलेंडर के बीच में अंतर 685 रुपये का है। जबकि, 14.2 किलो वाले के लिए यह अंतर 237.50 रुपये का है। यानी लेह के मुकाबले मुंबई में घरेलू सिलेंडर 237.50 रुपये सस्ता है। बता दें अगस्त के पहले ही दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं के लिए 200 रुपये तक की राहत मिली थी, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली। आज 4 अगस्त की बात करें तो आज भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.