नई दिल्ली, जून 2 -- अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर एलपीजी सप्लाई पर पड़ा है। इससे भारत समेत दुनियाभर में परेशानी हो रही है। भारत में सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों से एलपीजी सिलेंडर के भंडार को रखने के लिए कहा है तो गैस की कीमतों में इजाफा भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में कॉमर्शियल और 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर के दाम एक बार फिर से बढ़ाए गए हैं। 5 किलोग्राम सिलेंडर को लेकर कई ऐसी बातें हैं जो बहुत कम लोगों को मालूम है। उदाहरण के लिए इस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं।कितना है डिलीवरी चार्ज? इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक ग्राहक पॉइंट ऑफ सेल्स के माध्यम से छोटू गैस सिलेंडर रिफिल की होम डिलीवरी का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें प्रति रिफिल 25 रुपये का अतिरिक्त डिलीवरी शुल्क देना होगा। ग्राहक...