नई दिल्ली, जून 2 -- LPG Price Today 2 June: आज 2 जून को एलपीजी सिलेंडर को रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये का इजाफा हुआ था और घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर Rs.3,113.50 का है। मुंबई में कमर्शियल 3067.50 और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये का है। वहीं, लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3236 रुपये है। युद्ध के बीच अबतक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1177.50 रुपये बढ़ चुके हैं। जबकि, इस दौरान घरेलू सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हुआ है।42 LPG डिस्ट्रीब्यूटरों पर जुर्माना ईरान-अमेरिका में एक बार फिर तनातनी बढ़ने के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने का अनुरोध किया गया ह...