वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 27 -- Gorakhpur News: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच भीषण जंग से गोरखपुर के लाखों परिवारों का किचन प्रभावित हो रहा है। खाना पकाना मुश्किल है तो वहीं रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी हो रही है। रसोई गैस के विकल्प के रूप में मार्केट में बिक रहे इंडक्शन चूल्हे की कीमत पिछले 25 दिनों में डबल हो गई हैं। इसके बावजूद जितना इंडक्शन दो साल में बिकता है, उतना पिछले 25 दिनों में बिक गया है। इंडक्शन चूल्हा का निर्मित करने वाली कंपनियों ने अगले माह से चुनिंदा माडलों पर 10 से 15% तक कीमत बढ़ाने की सूचना अपने डीलरों को दी है। विजय चौक पर इलेक्ट्रिकल्स के कारोबारी आनंद रूंगटा का कहना है कि कीमत बढ़ोतरी अप्रैल महीने से प्रभावी हो सकती है। फिलहाल जो इंडक्शन 20 दिन पहले 2200 से 2500 रुपये में बिक रहा था, उसकी कीमत वर्तमान में 4000 रुपये के प...