नई दिल्ली, मार्च 14 -- ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच छिड़ी जंग की वजह से एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट बढ़ता जा रहा है। सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों से एलपीजी सिलेंडर के शॉर्टेज की खबरें आ रही हैं। इस बीच, अब सरकार ने पाइप से मिलने वाली रसोई गैस (पीएनजी) नेटवर्क के करीब रहने वाले लगभग 60 लाख परिवारों से इस सुविधा को अपनाने का अनुरोध किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि पीएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर के पास रहने वाले परिवारों को पाइप वाली रसोई गैस अपनाने से लाभ हो सकता है। इससे उन्हें लगातार आपूर्ति मिलेगी। बता दें कि देश में 33.37 करोड़ एलपीजी यूजर हैं और 1.5 करोड़ लोगों को उनके रसोई घर में पाइप के जरिये ईंधन (पीएनजी) मिलता है। यह भी पढ़ें- PM किसान निधि पर मोदी की सौगात, 9.32 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.