नई दिल्ली, मार्च 21 -- खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों के बीच भारत अपनी ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ा कदम उठाता दिख रहा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से कच्चे तेल की आवाजाही लगभग ठप है, लेकिन दो भारतीय एलपीजी (LPG) टैंकर इस चुनौतीपूर्ण रास्ते से गुजरने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव ने इस समुद्री मार्ग को युद्ध क्षेत्र में बदल दिया है। शिपिंग डेटा और व्यापारिक सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को इस मार्ग से एक भी कच्चा तेल ले जाने वाला टैंकर नहीं गुजरा। तनाव इतना अधिक है कि सैकड़ों जहाजों ने सुरक्षा कारणों से लंगर डाल दिया है। तेहरान की ओर से खाड़ी छोड़ने वाले ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.