कार्यालय संवाददाता, मार्च 28 -- ईरान-इजरायल एवं अमेरिका के बीच युद्ध और खाड़ी संकट के चलते भारत में एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से होटल और रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी की भट्टियां चलने लगी हैं। एलपीजी संकट में कोयले की मांग तेज हो गई है, जिससे इसकी कीमत में भी एक दम से उछाल आ गया है। साथ ही बिहार में झारखंड से कोयला की तस्करी भी होने लग गई है। झारखंड से बिहार में बड़े पैमाने पर बिना वैध कागजात के कोयला मंगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, गयाजी जिले में अवैध रूप से इन दिनों बड़ी मात्रा में कोयला लाया जा रहा है। तस्कर रात के अंधेरे में अलग-अलग मार्गों का उपयोग कर पुलिस जांच से बचने की कोशिश करते हैं और झारखंड से बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं।35 प्रतिशत महंगा हो गया कोयला कुछ दिन पहले ...