नई दिल्ली, मार्च 11 -- एलपीजी संकट पर संसद में भी हंगामा बरपा है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सांसद ने इस पर विरोध जताया और सरकार पर आरोप लगाया कि उसकी ओर से गलत जानकारी दी जा रही है। हंगामा ऐसा बरपा की लोकसभा की कार्यवाही को ही स्थगित करना पड़ा। इस बीच कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार एलपीजी की कमी पर झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गैस एजेंसियों को साफ हिदायत दी गई है कि कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई ना करें। इसके चलते देश में गैस की किल्लत बढ़ी है। ढाबे, रेस्तरां और होटल बंद होने की कगार पर हैं। हालात हर दिन बिगड़ रहे हैं और सरकार जनता से झूठ बोलने में जुटी है। इस मामले पर कांग्रेस ने सदन के बाहर भी प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी भी शामिल रहीं। वेणुगोपाल ने कहा, '...