नई दिल्ली, मार्च 29 -- एलपीजी क्राइसिस के बीच भारत सरकार ने रविवार को एक बड़ा ऐलान किया। इसके मुताबिक किरोसिन से जुड़े नियमों में ढील दी गई है। सरकार ने कहाकि वह पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में छूट दे रही है। ताकि घरेलू उपयोग के लिए केरोसीन का तेजी से वितरण संभव हो सके। बता दें कि ईरान युद्ध के चलते दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा कि इन उपायों से 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में खाना बनाने और रोशनी के लिए घरेलू उपयोग में केरोसीन का अस्थायी वितरण सक्षम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...