नई दिल्ली, मार्च 24 -- देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता को लेकर बढ़ती चिंता के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर में कम गैस (करीब 10 किलो) भरकर सप्लाई कर सकती हैं, ताकि सीमित स्टॉक को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। हालांकि, सरकार ने इस तरह की खबरों को फिलहाल अफवाह बताया है।सरकार ने क्या कहा? अफवाह या सच्चाई पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने साफ कहा कि 14.2 किलो के सिलेंडर में कम गैस भरने जैसी कोई योजना फिलहाल लागू नहीं की जा रही है और इस तरह की खबरें "पूरी तरह अटकलें" हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें। हालांकि, सरकारी कंपनियों के कुछ अधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.