नई दिल्ली, मार्च 26 -- एलपीजी सिलिंडर की कमी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) केंद्र और दिल्ली सरकार पर लगातार हमलावर है। पार्टी विधायकों ने दिल्ली विधानसभा के बाहर पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विधायकों ने जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि 'बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती। केंद्र हो या राज्य, हर जगह इनकी नाकामी साफ दिखती है। 56 इंच का दावा करने वाले प्रधानमंत्री आज अमेरिका के सामने नतमस्तक नजर आते हैं, और इसकी कीमत देश की जनता चुका रही है।' आतिशी ने कहा कि 'देश में सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है। महिलाओं से 2500 रुपये का इनका वादा भी जुमला निकला। एक और बार 8 मार्च बीत गया, लेकिन माताओं-बहनों के खातों में एक पैसा तक नहीं आया। बिजली, पानी, ...