नई दिल्ली, मार्च 11 -- रसोई गैस एलपीजी की कमी की आशंका को लेकर पैदा चिंताओं के बीच भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम यानी IRCTC ने एक बड़ा निर्देश दिया है। IRCTC ने अपने पश्चिमी क्षेत्र के सभी रेलवे स्टेशन पर खानपान इकाइयों को माइक्रोवेव और इंडक्शन प्लेट का उपयोग शुरू करने और यात्रियों के लिए तैयार भोजन का स्टॉक बनाए रखने का निर्देश दिया है। IRCTC ने फूड प्लाजा, रिफ्रेशमेंट रूम और 'जन आहार' के संचालकों से यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध खानपान सेवाएं बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा। खानपान इकाइयों को यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए स्टैंडर्ड पैकेट में बंद और पके हुए खाद्य पदार्थों के अलावा तैयार खाद्य पदार्थों का पर्याप्त भंडार बनाए रखने के लिए भी कहा गया है। खबर अपडेट हो रही है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.