नई दिल्ली, जून 15 -- भारत में पेट्रोलियम कंपनियों पर रसोई गैस (LPG) की बिक्री का दबाव अभी भी बना हुआ है। हालांकि, हाल के दिनों में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में नरमी देखने को मिली है और पेट्रोल-डीजल पर होने वाला घाटा भी कम हुआ है, लेकिन घरेलू LPG सिलेंडर पर कंपनियों को अब भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर पर तेल कंपनियों को लगभग 700 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा हो रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल पर नुकसान घटकर करीब 3 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 27 रुपये प्रति लीटर रह गया है। यह स्थिति बताती है कि फिलहाल LPG कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- 6.48 लाख निवेशकों का पैसा क्या होगा? शेयर बाजार से गायब होने जा रहा ये शेयर यह भी पढ़ें- Foxconn के साथ म...