नई दिल्ली, मार्च 11 -- एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत पर हाहाकार मचा है। इसका असर अयोध्या के अमावा मंदिर के राम रसोई पर भी पड़ा है। यहां पर भंडारे का समय घटाया गया है। यहां करीब 15 हजार लोग प्रसाद खाते हैं। वहीं रामनगरी के अन्य निशुल्क भोजन संचालकों ने भी व्यवस्था को संकुचित कर दिया है। अब सभी वैकल्पिक ईंधन के माध्यम से व्यवस्था को बनाए रखने की जद्दोजहद में जुट गए हैं। दूसरी तरफ गैस की उपलब्धता न होने के कारण बेसन के लड्डू विक्रेताओं के कारखाने बंद होने शुरू हो गए हैं। दरअसल, रामधाम में कई जगहों पर श्रद्धालुओं और गरीब असहाय लोगों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था वर्षों से चलाई जा रही है। जिनके जहां केवल गैस सिलेंडर से भोजन बनता था वह संचालक अब परेशान हैं। राम जन्मभूमि परिसर से सटे अमावा मंदिर में संचालित राम रसोई में नि।शुल्क भंडारे की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.