नई दिल्ली, मार्च 12 -- LPG Crisis: ईरान की अमेरिका और इजराइल से छिड़ी जंग के बीच भारत में एलपीजी गैस का संकट बढ़ता जा रहा है। होटल, रेस्तरां समेत अलग-अलग स्थानों से एलपीजी गैस की कमी की खबरें आ रही हैं। देश की दिग्गज आईटी कंपनी HCL टेक के कैंटीन में भी एलपीजी संकट की खबरें सामने आई हैं। कंपनी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक खाना पकाने की गैस की कमी के कारण कैंटीन का कामकाज बाधित होने के चलते HCL टेक ने अपने चेन्नई कार्यालय के कर्मचारियों को 12-13 मार्च को वर्क फ्रॉम होम यानी घर से काम करने का विकल्प दिया है। इन अधिकारियों ने मिंट को बताया कि एलपीजी की कमी के चलते कई कैंटीन विक्रेता अपना काम नहीं कर पा रहे थे, जिसके चलते कंपनी ने कर्मचारियों को इन दो दिनों में घर से काम करने की अनुमति दी। पुष्टि के लिए HCL टेक को भेजे गए ईमेल का अभी तक ...