पटना, अप्रैल 8 -- एलपीजी संकट के बीच अब बिहार में शादियों के जश्न में खलल नहीं पड़ेगा। शादी समारोह में बारातियों और मेहमानों का भोज बनाने के लिए अब आसानी से गैस सिलेंडर मिल जाएगा। बिहार सरकार ने इस संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। विभाग की मंत्री लेशी सिंह एवं सचिव अभय कुमार सिंह ने बुधवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। खरमास खत्म होने के बाद 12 दिनों बाद शादी-ब्याह का सीजन शुरू होने वाला है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि जिन परिवारों में शादी होने वाली है, उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, संबंधित जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता के आधार पर इसका वितरण होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि घरेलू एलपीजी गैस ...