नई दिल्ली, जून 12 -- LPG Price Today: अमेरिका और ईरान में एक बार फिर युद्ध शुरू होने के चलते होर्मूज स्ट्रेट पूरी तरह बंद हो गया है। ऐसे में कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सरकार ने कहा- है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। भारत के पास 2 महीने का कच्चा तेल और LPG भंडार है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत के पास कच्चे तेल, एलपीजी (LPG) और एलएनजी (LNG) का पर्याप्त भंडार मौजूद है और करीब दो महीने की सप्लाई पहले से सुनिश्चित कर ली गई है। वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि भविष्य में पेट्रोल, डीजल या LPG के दाम क्या होंगे, इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। युद्ध के कारण कितने बढ़े सिलेंडर के दाम 28 फरवरी 2026 से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध के दौरान घरेलू सिलेंडर के रेट कुल 89 रुपये...