नई दिल्ली, मार्च 11 -- पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर अब भारत के आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। कई शहरों में LPG यानी कुकिंग गैस की सप्लाई में परेशानी देखने को मिल रही है। इसके चलते लोग अब खाना बनाने के लिए दूसरे ऑप्शन तलाश रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैस सिलेंडर की कमी और डिलीवरी में देरी के कारण इंडक्शन स्टोव की सेल अचानक तेजी से बढ़ गई है। मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में गैस की सप्लाई में कमी आ रही हैं। होटल, रेस्टोरेंट और छोटे खाने-पीने के कारोबार पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा है। कई जगहों पर सिलेंडर मिलने में कई दिन लग रहे हैं। गैस की कमी के बीच इंडक्शन स्टोव लोगों के लिए एक आसान ऑप्शन बन गया है। इसे चलाने के लिए सिर्फ बिजली की जरूरत होती है और इसमें खाना जल्दी भी बन जाता है। कई ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.