नई दिल्ली, जुलाई 9 -- ईरान-अमेरिका में युद्ध की आग एक बार फिर भड़क गई है। तेल और गैस की सप्लाई पर संकट बढ़ गया है। इससे कच्चे तेल के दाम एक बार 80 डॉलर की ओर बढ़ चुके हैं। इस बीच LPG, पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के रेट भी जारी हो गए हैं। बड़ी राहत की बात यह है कि अभी ईंधन के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। इसी तरह घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 942 और कमर्शियल के 2930 पर टिके हैं। दिल्ली में सीएनजी के दाम भी नहीं बढ़े है। अभी 9 जुलाई को सुबह 6 बजे सीएनजी 83.09 रुपये किलो थी। यानी पूरे देश में पेट्रोल, डीजल, गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- ईरान पर बमबारी कच्चे तेल पर पड़ रही भारी, दाम 78 डॉलर के पारखाड़ी में क्या हैं हालात ब्लूमबर्ग के मुताबिक मंग...