नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- ईरान युद्ध से दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल से लेकर एलपीजी तक की कीमतों में आग लगी है। कहीं डीजल और पेट्रोल दोगुने से अधिक हो गए हैं तो कहीं एलपीजी के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन भारत में राहत है। भारत में अप्रैल 2022 के शुरू से ही पेट्रोल और डीजल के रिटेल दाम नहीं बदले हैं और आज भी इसी रेट पर मिल रहे हैं। जबकि, कच्चे तेल की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमत (सऊदी सीपी) जुलाई 2023 से अप्रैल 2026 के बी...