नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- LPG Petrol Diesel Price: ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में हुई वार्ता बेनतीजा रही। जिसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की नाकेबंदी का आदेश दे दिया। जिसके बाद ईरान ने भी अमेरिका को धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया है। अगर यह तनाव बढ़ता है तो उसका असर भारत जैसे देशों पर प्रमुख तौर पर पड़ेगा। सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या आने वाले समय में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया जाएगा? यह भी पढ़ें- टाटा ग्रुप की कंपनी 23वीं बार डिविडेंड देने की तैयारी में, 7% उछला शेयरसरकार पर बढ़ रहा है दबाव (US Iran Crisis) भारत कच्चा तेल और गैस को अन्य देशों से आयात करता है। उसमें से भी एलपीजी तो प्रमुख तौर पर खाड़ी के देशों से ही मंगाई जाती है। युद्ध शुरू होने के बाद भारत अपने कुछ एलपीजी टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर...