नई दिल्ली, मई 25 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज ऑफ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) के बंद होने से भारत सरकार के बजट पर भारी दबाव पड़ने की आशंका है। वित्त मंत्रालय के एक आंतरिक विश्लेषण के अनुसार, अगर यह संकट जल्द ही हल नहीं हुआ, तो फर्टिलाइजर, फूड और एलपीजी पर सरकार का सब्सिडी खर्च तय बजट अनुमान से लगभग 2 लाख करोड़ रुपये (करीब 50%) तक ज्यादा हो सकता है। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयानों से उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही कोई समझौता हो सकता है। लेकिन, अधिकारियों का मानना है कि समझौता होने के बाद भी जलमार्ग के जरिए माल की आवाजाही को पूरी तरह सामान्य होने में कुछ महीने लग सकते हैं। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में बंपर तेजी, सेंसेक्स 76000 के पार, निफ्टी ने लगा दोहरा शतकउर्वर...