Loni News : लोनी की 3 लाख संपत्तियों का ड्रोन कैमरों से होगा डिजिटल सर्वे, जानिए क्या है पूरा प्लान
नई दिल्ली, सितम्बर 18 -- आयुष गंगवार, गाजियाबाद दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका क्षेत्र की करीब तीन लाख इमारतों, दुकानों और खाली जमीनों का अब ड्रोन कैमरों से डिजिटल सर्वे कराया जाएगा। अनियोजित तरीके से बसी कॉलोनियों में नागरिक सुविधाएं दुरुस्त करने और सभी को प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में लाने के लिए जीआईएस व जीपीएस आधारित मैपिंग कराई जाएगी। सर्वे पूरा होने के बाद हर संपत्ति को यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईडी) दिया जाएगा। लोनी में लंबे समय से अवैध कॉलोनियां बसाने का काम चल रहा है। कृषि भूमि पर बनी इन कॉलोनियों में सीवर, पानी की पाइपलाइन और सड़कों का ढाल सही न होने से स्थानीय निवासी जलभराव की समस्या से परेशान रहते हैं। फिलहाल पालिका केवल 1.43 लाख भवनों से ही सालाना लगभग 18 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूल पाती है, जबकि संपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.