लोहरदगा, नवम्बर 7 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न श्रेणी के कर्मियों की सेवा संपुष्टि को लेकर बैठक हुई। इसमें दस्तावेजों और निर्धारित मापदंडों की जांच के बाद 42 कर्मियों की सेवा संपुष्टि को मंजूरी दी गई।सेवा संपुष्टि पाने वालों में 22 पंचायत सचिव, 15 लिपिक और पांच चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं। बैठक में संबंधित कर्मियों के आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। जांच में निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए जाने पर सभी की सेवा संपुष्टि की गई। इसके अलावा 35 चौकीदारों की सेवा संपुष्टि तथा 45 चौकीदारों को एसीपी -एमएसीपी का लाभ देने से संबंधित प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम, आईटीड...