Lohardaga News: 31 जुलाई तक राशन, चना, नमक और धोती-साड़ी वितरण पूरा करें : डीसी
लोहरदगा, जुलाई 27 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जिले के सभी प्रखंडों में 31 जुलाई तक खाद्यान्न, चना दाल, नमक और सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना के तहत वस्त्र वितरण का कार्य हर हाल में शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में वितरण की प्रगति धीमी है, वहां संबंधित अधिकारी कार्य में तेजी लाएं और तय समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करें। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने जून और जुलाई माह के खाद्यान्न आवंटन और वितरण की प्रखंडवार तथा कार्डवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी मार्केटिंग अफसरों को पीडीएस दुकानों का नियमित औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दुकानों में खाद्यान्न आवंटन, स्टॉक, प्राप्ति और वितरण की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.