लोहरदगा, अगस्त 12 -- Lohardaga News: कुडू, प्रतिनिधि। बाइक चोरी की घटना का लोहरदगा कुडू थाना पुलिस ने महज 15 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि जामुनटोली निवासी संतोष प्रसाद ने मंगलवार सुबह अपनी टीवीएस मोटरसाइकिल जेएच - 19सी -7107 चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि सोमवार रात करीब आठ बजे उन्होंने बाइक घर के समीप खड़ी की थी, लेकिन मंगलवार सुबह उठने पर वाहन गायब मिला। शिकायत मिलते ही कुडू थाना में कांड संख्या 73/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया...