Lohardaga News: हेसल में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान
लोहरदगा, सितम्बर 29 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा- चंदवा मुख्य सड़क स्थित हेसल गांव में मंगलवार सुबह मंदिर के समीप सड़क पर मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मृतक कुडू थाना क्षेत्र के लावागाई निवासी लच्छू महली का पुत्र अमर महली है। जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह हेसल में एक अज्ञात शव बरामद किया गया था। जानकारी बाद मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने शव की पहचान अमर महली के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। सदर थाना के एएसआई दीपक गुप्ता ने शव का पंचनामा तैयार किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मामले की जानकारी प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई गई थी कि रात में किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.