लोहरदगा, नवम्बर 28 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। इंटक यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष छोटानागपुर बॉक्साइट एंड कोल वर्कर्स यूनियन की लोहरदगा हेसल शाखा की ओर से हेसल डंपिंग यार्ड के समीप शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में हेसल पंचायत के ग्रामीणों, मजदूरों और यूनियन के अधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं तथा रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। ग्रामीणों ने धीरज प्रसाद साहू को मांग-पत्र सौंपा गया। इसमें बीकेबी द्वारा संचालित बॉक्साइट क्रशिंग प्लांट में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में प्रबंधन कारोबार संचालित कर रहा है, लेकिन स्थानीय युवाओं को अप...