लोहरदगा, सितम्बर 2 -- Lohardaga News: लोहरदगा, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लोहरदगा के द्वारा 60 दिवसीय मेगा जागरूकता अभियान के आठवें दिन बुधवार को किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत के नवाडीह और तेतर टोली में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पीएलवी निशा कुमारी, शाहिद हुसैन, कलावती कुमारी, बबलू भगत और वीरचंद भगत ने ग्रामीणों को नालसा और डालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मध्यस्थता, मानव-वन्यजीव संघर्ष के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच, मानव तस्करी, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, नालसा जागृति योजना, नालसा डॉन योजना समेत अन्य विधिक और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।पीएलवी ने नालसा हेल्पलाइन 15100 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 समेत अन्य जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी...